मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मिठनपुरा मिस्काट लेन और पड़ाव पोखर के बीच रेलवे लाइन के पास शनिवार शाम बाजार से घर लौट रही महिला विभा कुमारी के गले से बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद बदमाश पैदल भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। सूचना पर मिठनपुरा थाने की पुलिस पहुंचकर जांच की। थानेदार अजय कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। बदमाश की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।बताया गया कि घटना से पूर्व महिला मिस्काट के रास्ते आमगोला पड़ाव पोखर स्थित घर जा रही थी। इसी क्रम में बदमाश ने एक व्यक्ति का पता पूछा। यह भी पढ़ें- ऑटो सवार महिला से पर्स और मोबाइल छीना जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाश पैदल ही रेलवे ट्रैक होते हुए आगे की ओर भाग निकला। घटना के बाद महिला ने शोर मचाते हुए कुछ...