बरेली, जून 24 -- क्योलड़िया। गांव की महिला मंगलवार को अपनी नाबालिग बेटी के साथ खेत पर नराई कर रही थी। इस दौरान उसकी बेटी खाना लेने को खेत से अपने घर चली गयी। आरोप है कि रास्ते में अंबरपुर गांव के अमित ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध कर शोर मचाया तो धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट किशोरी की मां की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...