बलरामपुर, मार्च 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। होली पर घर आने जाने वाले लोगों में आपाधापी देखने को मिली। यही कारण था कि जिले के रेलवे और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थिति यह थी कि रोडवेज बस न मिल पाने के कारण प्राइवेट बसों से यात्री अपने घरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। प्राइवेट बस अड्डे पर यात्री बाकायदा धक्का मुक्की कर रहे थे। सीट न मिल पाने के कारण लोग बसों की छतों पर बैठकर यात्रा करने को तैयार थे। यही स्थिति रेलगाड़ियों की भी थी। जिले में तमाम ऐसे लोग हैं जो दूसरे जिलों से आकर यहां पर नौकरीपेशा का काम करते हैं। सोमवार को छुट्टी होने के बाद इन सभी को घर जाना था। हर कोई बस या रेलगाड़ी पकड़ना चाह रहा था। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिल पाने के कारण यात्री परेशान थे। यही कारण था कि लोग जनरल डिब्बों में सवार होकर अपने...