मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मरीज को उसके घर पर जाकर नहीं देखने के कारण पारू के बभनगांव उपस्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सरोज कुमार की दबंग युवक ने बुधवार को पिटाई कर दी। मार खाकर सीएचसी लौटने के बाद डॉक्टर ने पारू थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। घटना को लेकर ग्रामीण इलाके में ड्यूटी करने वाले सरकारी डॉक्टरों में आक्रोश है। चिकित्सकों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है। पारू थानेदार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बभनगांव में गश्ती दल को भेजा गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।सीएचओ सरोज कुमार पंडित ने पुलिस को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारू अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र बभनगांव में कर्तव्य निर्वहन के लिए बुधवार को कार्यस्थल पर गए थे। साथ में एएनएमआर चांदनी कुमारी एवं आशा ललिता देवी भी ...