समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- मोहिउद्दीननगर। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगातार ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहा है। दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में घर-घर पानी प्रवेश कर जाने से सैकड़ों लोग संकट में हैं। कहीं लोग अपने घरों से सामान निकालकर ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं, तो कहीं परिवार घर की छत पर रहकर किसी तरह समय काटने को मजबूर हैं। लोगों को पानी हेलकर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। छोटकी दुबहा पासवान टोला में पंचायत सरकार भवन के समीप स्थित कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। शुक्रवार को दर्जनों परिवार अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर ऊंचे स्थान की ओर जाते दिखाई दिए। अचानक घर छोड़ने की स्थिति उत्पन्न होने से परिवारों के सामने रहने, खाने और बच्चों की सुरक्षा की समस्या खड़ी हो गई है। पंचायत के समाजसेवी मनोज कुमार सिंह ने बाढ़ प...