अलीगढ़, मई 23 -- लोधा। रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे के पास शुक्रवार सुबह एक प्रेमी जोड़े को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। दोनों की चप्पलों से पिटाई कर दी, जिससे हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर परिजन दोनों को अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों घर छोड़कर आए थे। इसकी जानकारी होने पर युवक के परिजनों ने उनको पकड़ लिया। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। शुक्रवार सुबह खेरेश्वर चौराहे के समीप दुकान के बाहर एक युवक और महिला काफी देर से बैठे हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों कहीं जाने की फिराक में थे। इसी दौरान युवक के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई। करीब आठ बजे कई लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर काफी देर तक कहासुनी होती रही, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक और महिला की ...