घर छोड़ कर भाग रहे लोग, बिहार में यहां हाथियों का झुंड बरपा रहा कहर; 2 महीने में चार लोगों को मारा
नवादा, मई 12 -- बिहार के नवादा जिले में हाथियों का आतंक जारी है। यहां गजराज ने फिर एक शख्स की जान ले ली है। हाथियों ने कौआकोल में एक मजदूर को कुचलकर मार डाला है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया है। गुस्साए लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की है। नवादा जिले में दो महीने अब तक हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली है। मंगलवार को एक बार फिर हाथियों के तांडव से लोग दहशत में हैं। यहां दहशतजदा ग्रामीण घर छोड़ कर सेखोदेवरा गांव भाग कर चले गए हैं। सोमवार की रात प्रखंड के सेखोदेवरा पंचायत के बंगवाटांड़ में हाथियों ने पारो देवी पति स्व. विदेशी भुइयां का करकट के घर को नुकसान पहुंचाया है। बताया जाता है कि दो की संख्या में आए हाथियों ने पारो देवी के घर को तहस नहस कर दिया था। गनीमत रही कि उस वक्त लोग घर के बाहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.