घर छोड़कर भागे युवक को आरपीएफ ने परिजनों से मिलाया
गया, मई 19 -- गया जंक्शन पर आरपीएफ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ऑपरेशन डिग्निटी के तहत घर से नाराज होकर भागे एक युवक को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया। सोमवार की अर्धरात्रि करीब 1:30 बजे प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में आरपीएफ टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक अकेले और गुमसुम हालत में बैठा मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अश्वनी सिंह (18 वर्ष), पिता रितेश सिंह, निवासी कजवां थाना ओबरा जिला औरंगाबाद बताया। उसने बताया कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर गया चला आया था। आरपीएफ जवानों ने युवक को समझाया और काउंसलिंग की। बाद में युवक ने अपनी मां प्रियंका देवी का मोबाइल नंबर दिया।आरपीएफ ने परिजनों को सूचना दी कि उनका बेटा सुरक्षित है। मंगलवार को युवक की मां गया आरपीएफ पोस्ट पहुंचीं। दस्तावेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.