मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। मां की पिटाई से नाराज होकर घर छोड़कर निकला एक किशोर भटकते हुए शहर पहुंच गया। वह काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक पर अकेले घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस किशोर को अपने साथ थाना ले आई। पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि वह छोटा सुमेरा गांव का रहने वाला है। मां की पिटाई से नाराज होकर घर छोड़कर निकल गया था। पुलिस ने दस्तावेज का सत्यापन करने के बाद किशोर को उसकी मां के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, तहरीर दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...