घर छोड़कर बाहर जा रहे हैं? पुलिस को बताइए, रहेगी नजर
गोरखपुर, जून 16 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी की छुट्टियों, शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम में बंद घरों को चोरी से बचाने के लिए जगदीशपुर पुलिस चौकी ने नई पहल शुरू की है। अब यदि कोई व्यक्ति कुछ दिनों के लिए घर छोड़कर बाहर जा रहा है तो वह इसकी सूचना पुलिस को दे सकता है। पुलिस ऐसे घरों की विशेष निगरानी करेगी और नियमित गश्त के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। एम्स थाना क्षेत्र की जगदीशपुर चौकी पर आयोजित बैठक में चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने क्षेत्रवासियों को इस व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिकों को अपना नाम, पता, बाहर रहने की अवधि और दो मोबाइल नंबर पुलिस चौकी में दर्ज कराने होंगे। इसके बाद पुलिस टीम संबंधित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखेगी। पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सूने घरों को चोरों के निशाने से बचाना और लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.