नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- महाराष्ट्र के पालघर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि पालघर जिले के विरार पश्चिम इलाके में 35 वर्षीय महिला कल्पना सोनी की कथित तौर पर हत्या के आरोप में उसके पति महेश सोनी और साली दीपाली सोनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना एमबी एस्टेट इलाके में हुई। मृतका कल्पना सोनी अपने पति और ससुराल वालों के साथ रहती थीं। उन्होंने बताया कि कल्पना ने 2015 में महेश सोनी से शादी की थी। बोलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक प्रकाश कावले ने कहा कि कल्पना को कथित रूप से ससुराल वालों द्वारा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया गया था, जिसके कारण अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने आगे बताया कि शनिवार को हुए एक विवाद के दौरान कल्पना न...