गोरखपुर, फरवरी 13 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव के जगरनाथपुर टोले में शुक्रवार दोपहर एक घर में चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि गांव निवासी रामदास प्रसाद का परिवार गंगाघर चौधरी की बेटी के मुण्डन संस्कार में माता लेहड़ा मंदिर गया था। घर सुनसान पाकर आरोपी अंदर घुस गया। भनक लगते ही ग्रामीण जुट गए। भागने के दौरान बाइक नाली में गिरने से वह पकड़ा गया। तलाशी में तीन एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, 8 हजार रुपये व स्प्लेंडर प्रो बाइक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम सर्वेश यादव निवासी नगपुर, संतकबीरनगर बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.