देवघर, मार्च 18 -- मधुपुर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के पटवाबाद मोहल्ले की बुजुर्ग महिला हसीना बीबी के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की शिकायत पुलिस से की गई है। हसीना बीबी ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले आजाद अंसारी, साजिद अंसारी, तोहिद अंसारी और आयशा खातून ने मिलकर उनके घर में जबरन प्रवेश किया। आरोपियों ने गाली-ग्लौज करते हुए लाठी, रॉड, चाकू और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान घर में जमकर तोड़फोड़ की। हमले में सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने गले से चांदी की चेन और 500 रुपए नकद छीन लिए। उसी दौरान मो. साजिद ने पुत्र सफदर अली के पॉकिट से 30 हजार रुपए भी छीन लिए। रुपए फर्नीचर वाले को देने जा रहा था। पीड़िता ने जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ सख्...