देवघर, अप्रैल 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के आस्था नगर वार्ड संख्या-17 सलोनाटाड़ न्यू पार्क के समीप घर घुसकर फायरिंग व परिवारवाले के साथ मारपीट, पत्थरबाजी, घर में तोड़फोड़ व लूटपाट के मामले में पांच नामजद चालीस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे की बताई गयी है। आवेदक मुकेश कुमार चौधरी, पिता स्व. दानी चौधरी, निवासी आस्था नगर वार्ड संख्या-17 ने नगर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि घर पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। घटना के समय घर के बाहर करीब 30 से 40 अज्ञात लोगों के साथ पांच नामजद आरोपी पहुंचे और गाली-ग्लौज करते हुए हमला कर दिया। नामजद आरोपियों में राजन लाल, अभिषेक यादव, आशीष यादव, पीयूष सिंह और शशांक कुमार के नाम शामिल है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जैसे ही उनके पुत्र अविनाश कुमार ने घर ...