घर घुसकर अकेली महिला से किया दुष्कर्म
पीलीभीत, मई 16 -- किराए के कमान में रह रही महिला को अकेला पाकर आरोपी घर में घुस गया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। पुलिस ने महिला की शिकायत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया। थाना घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने पति के साथ नगर से सटी एक कालोनी में किराए के मकान में रहती है। 13 मई को महिला का पति घर से बाहर मजदूरी करने चला गया। रात में गांव का रहने वाला छत्रपाल पुत्र राजाराम महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। महिला ने अपने घरवालों को घटना के बारे में बताने और छत्रपाल के घर शिकायत करने की बात कही। आरोप है इस पर छत्रपाल गांव के ही पांच लोगों के साथ उसके घर फिर पहंुच गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.