घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की करें पहचान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक घर तक पहुंचकर बुखार, आईएलआई, टीबी, कुष्ठ रोग, डायरिया, कुपोषित बच्चों तथा अन्य संचारी रोगों के संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर जांच और उपचार से जोड़ा जाए। सीएमओ ने कहा कि आशा कार्यकर्ता चिन्हित मरीजों की सूची तत्काल संबंधित एएनएम और स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक जांच, उपचार और रेफरल की कार्रवाई समय से हो सके। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई, सुरक्षित पेयजल, हाथ धोने की आदत, मच्छरों से बचाव और जलभराव रोकने के प्रति भी जागरूक करने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.