औरैया, दिसम्बर 26 -- फोटो: 8 भारत माता का चित्र वितरित करते स्वयंसेवी याकूबपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घर-घर संपर्क अभियान सहार खंड के पिपरौली शिव मंडल में जारी है। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे इस अभियान के तहत ग्राम दुजा का पुरवा सहित पिपरौली शिव ग्राम सभा के विभिन्न घरों में स्वयंसेवक संपर्क कर रहे हैं। अभियान के दौरान स्वयंसेवक भारत माता के चित्र और संघ के पत्रक वितरित कर लोगों को संघ के विचारों और गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं। इस मौके पर सह खंड संघ चालक भानु प्रताप सिंह राणा, ग्राम सभा संयोजक ब्रजभान सिंह राजपूत और ग्राम संयोजक महेश पाल मौजूद रहे। स्वयंसेवक शोभित और दीपांशु ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...