समस्तीपुर, सितम्बर 15 -- विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत बैंतीपार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को भाजपा पश्चिमी मंडल का घर घर संपर्क अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता केराई पंचायत के मुखिया सह मंडल अध्यक्ष चन्द्रमणि प्रसाद सिंह ने की। कार्यशाला को जिला मंत्री रविंद्र पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह घर घर संपर्क अभियान एवं सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी। कार्यक्रम में सभी मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। कार्यशाला को युवा मोर्चा के विक्रम प्रतिहस्त, महिला मोर्चा के विद्या कुमारी, दलित मोर्चा के रवि पासवान, ओबीसी मोर्चा के अमरेश कुमार, किसान मोर्चा के अरविन्द कुमार सिंह ने संबोधित किया। मौके पर म...