गाजीपुर, दिसम्बर 4 -- देवकली (गाजीपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत गृह सम्पर्क अभियान में स्वयंसेवक गांव-गांव, बस्ती-बस्ती जाकर जनजागरूकता बढ़ाने में जुटे हैं। दो से तीन सदस्यों की टीमें बनाकर वे घर-घर पहुंचकर भारत माता का चित्र, स्टीकर, पुस्तक और पम्पलेट वितरित कर रहे हैं। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए शिवपूजन ने कहा कि संघ गैर राजनीतिक संगठन है, जो देशभर में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। आपदा प्रबंधन, आदिवासी क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधार और सेवा कार्यों में संघ निरंतर योगदान देता है। ऋषिकेश ने बताया कि संघ देश के 924 जिलों में से 98 प्रतिशत जिलों में सक्रिय है। 6618 खंडों में से 92 प्रतिशत में इसकी शाखाएं संचालित हो रही हैं। कार्यक्रम में तेरसू, दिलीप, राजेश, नरेन्द्र सहित सैकड़ों स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.