ललिया(बलरामपुर) संवाददाता, मई 27 -- यूपी में बिजली को लेकर मचे हाहाकार के बीच घर-घर चेकिंग अभियान विभाग के लिए जी का जंजाल बन गया है। इसे लेकर बवाल भी शुरू हो गया है। बलरामपुर में घर-घर चेकिंग के लिए पहुंचे बिजली कर्मचारियों के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। जेई और विभाग की टीम पर पुरुषों की गैरमौजूदगी में घर में घुसने और महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। लोगों का आक्रोश देख 112 पर फोन कर पुलिस को भी बुला लिया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर बिजली विभाग के खिलाफ डीएम से शिकायत कर दी है। मामला ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर बहादुरगंज का है। बिजली विभाग चोरी पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है। इसी के तहत अधिकारियों के निर्देश पर घ-घर बिजली चेकिंग हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार विभागीय...