हल्द्वानी, जून 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति की ओर से घर-घर जाकर और राहगीरों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के तहत साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति, शिव शक्ति संस्था एवं पतंजलि सेवा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण व देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं लेने का संकल्प लिया। हेमा मेलकानी ने भूतपूर्व खंड शिक्षा अधिकारी को पौधा भेंट कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। लीला मनराल ने 'ये पॉलीथिन हटाना है, प्रकृति को बचाना है' गीत प्रस्तुत किया। यहां अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, उपसचिव रमेश चन्द्र, हेमा चिलवाल, सुनीता कोटिया, रीता पांडे, ममता जोशी, गीता पंत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण एवं मानव उत्थान समिति ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- जिला न्यायालय प...