बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा। जिले में 22 मई से शुरू हो रही पहले चरण की जनगणना को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। डीएम ने जनगणना के प्रशिक्षण में गायब कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा एवं सबसे विश्वसनीय स्रोत मानी जाती है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा योजना एवं नीति निर्माण कर जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इसलिए 33 बिंदुओं पर त्रुटिरहित जनगणना कराएं। तहसील, नगर पंचायत एवं नगर पालिका में जनगणना कार्य पर लगाए जाने वाले कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण भारत की जनगणना-2027 से संबंधित मकान सूचीकरण ब्लॉक में ड्यूटी पर लगाए गए प्रगणक ए...