सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। रमजान का एक हफ्ता बीत चुका है, तरावीह का एक दौर पूरा होने के बाद रोजा इफ्तार की दावतें तेज हो गई हैं। लोग घर-घर जाकर भी इफ्तारी पहुंचा रहे हैं। जिनके घर बड़े हैं, वह अपने दोस्त, रिश्तेदार और शुभचिंतकों को बुलाकर रोजा इफ्तार करा रहे हैं। वहीं घर में पर्याप्त जगह न होने से लोग अपने करीबियों के घर जाकर इफ्तारी दे रहे हैं। जबकि कुछ लोग मस्जिदों में भी रोजेदारों, गरीबों और बाहरी लोगों के लिए रोजा इफ्तार का इंतजाम करवा रहे हैं। इफ्तारी भी कई तरह की बनाई जा रही हैं। जिसमें लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली चीज बिरयानी है। ज्यादातर घरों से आने वाली इफ्तारी में बिरयानी जरूर होती है। वहीं इसके अलावा ब्रेड पकौड़े, कई तरह की पकौड़ियां, रोस्ट आलू, खजूर, पापड़, चने, छोले-पूड़ी, कस्टर्ड, फ्रूट चाट भी इफ्तारी में शामि...