औरैया, जुलाई 22 -- राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद में गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए बुधवार से नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के आठवें चरण की शुरुआत हो गई। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मोबाइल वेटनरी एम्बुलेंस और सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभटीकाकरण अभियान की प्रक्रिया अभियान के तहत पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण करेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि विभागीय टीमें जब गांव...