संभल, अप्रैल 22 -- विकासखंड क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज लहरावन में स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा 9 में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष पहल की गई। मंगलवार को गांव लहरावन में प्रधानाचार्य सीपी सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने घर-घर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पाती लोगों तक पहुंचाई और अभिभावकों व छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस बीच ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने पर भी जोर दिया। इस दौरान राकेश कुमार, कनका कौर, रितिका, राजीव सिंह राणा, रूप किशोर, श्रीकांत, नेपाल व अंकित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...