औरैया, दिसम्बर 22 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बेला थाना क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने बेला कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और आसपास के गांवों में घर-घर जाकर भारत माता का चित्र एवं शताब्दी वर्ष से संबंधित विशेष पत्रक वितरित किए। अभियान का नेतृत्व संघ के विभाग प्रचारक यशवीर ने किया। उनके साथ जिला कार्यवाहक हरवंश, खंड शारीरिक प्रमुख अरुण, अनुराग, श्याम, नितिन, विमल दुबे, वीरपाल और राकेश चौहान सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अभियान को संपन्न कराया। वितरित किए गए पत्रकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास, भारतीय संस्कृति की मूल अवधारणा, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.