देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। जनपद में दस्तक अभियान का शुभारंभ शनिवार को हुआ। सीएमओ ने परशुराम चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय में फीता काटकर और घरों में दस्तक देकर शुरुआत की। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर बुखार, खांसी, जुकाम, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करेंगी।सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत जनपद में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, मलेरिया, जेई/एईएस, चिकनगुनिया, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार सहित बुखार के लक्षण वाले मरीजों और कुपोषित बच्चे की सूची तैयार करेंगी। जिले में कुल 2756 आशा कार्यकर्ताओं की टीम हैं। एक आशा को रोजाना 15 घरों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया है। चिह्नित मरीजों का नजदीक के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.