घर-घर तिरंगा अभियान के लिए जीविका दीदियां बना रहीं तिरंगा
भागलपुर, अगस्त 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' को सफल बनाने में भागलपुर की जीविका दीदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिले में तिरंगा झंडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं करीब 64 हजार तिरंगा झंडों का निर्माण कर रही हैं। जीविका दीदियों द्वारा निर्मित झंडों को जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से इन्हें आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में चिह्नित जीविका दीदियां तिरंगा झंडे तैयार करने में जुटी हैं। यह भी पढ़ें- 'हर घर तिरंगा अभियान' के लिए जीविका दीदियां तैयार कर रहीं राष्ट्रध्वज जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.