बागेश्वर, अप्रैल 11 -- बागेश्वर, मनोज कुमार। जिले में वर्षों बाद एक बार फिर जनगणना का महाअभियान शुरू होने जा रहा है, लेकिन इस बार इसका स्वरूप पूरी तरह बदला हुआ है। कागज-कलम की जगह अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आंकड़े जुटाए जाएंगे। इस अभियान में 712 कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिनमें करीब 70 प्रतिशत शिक्षक शामिल हैं। कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। तहसीलदार ऋतु गोस्वामी ने भरोसा दिलाया है कि जनगणना और शिक्षण कार्य के बीच संतुलन बनाए रखने की पूरी कोशिश की जाएगी। घर-घर जाकर डेटा संग्रह का काम चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा। उन्होंने कहा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी लगाए गए हैं। कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न करें। किसी भी तरह असमंजय होने पर कर्मचारी दो...