रिषिकेष, अप्रैल 27 -- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में क्षेत्र को नंबर वन रैंकिंग दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी एमएल शाह द्वारा समीक्षा बैठक की गई। जिसमें कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों, मूल्यांकन प्रक्रिया और अपेक्षित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। सोमवार को डोईवाला नगर पालिका स्थित ईओ कार्यालय में आयोजित बैठक में ईओ एमएल शाह ने कहा कि इस बार नागरिक सहभागिता और सिटीजन फीडबैक निर्णायक भूमिका निभाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे स्वच्छता ऐप का घर-घर जाकर प्रचार करें और नागरिकों को फीडबैक दर्ज करने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- स्वच्छता रैंकिंग के लिए तैयारी, 12500 अंकों के आधार पर तय होगी स्थिति इसके लिए कर्मचारियों की फील्ड में तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी, ता...