कन्नौज, अप्रैल 1 -- कन्नौज। बुधवार को संचारी रोगों की रोकथाम और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने सीएमओ कार्यालय परिसर में फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर आशा, आशा संगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एनसीसी कैडेट तथा नगर पालिका की लार्वीसाइड एवं फॉगिंग टीम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.