मधुबनी, जुलाई 16 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने अधिकारियों को नये राशन कार्ड बनाने की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से राशन कार्ड बनाने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। नये राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। घर-घर जाकर लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने में जरूरी संसाधनों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। एसडीओ श्री झा ने कहा कि छूटे हुए पात्र लाभुकों को राशन कार्ड से अच्छादित करना उनकी प्राथमिकता में है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जरूरी दस्तावेज रहने पर ही लाभुकों का बनेगा राशन क...