दुमका, फरवरी 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मतदान 23 फरवरी को संपन्न होगा। निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में बीएलओ द्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा रहा है। बीएलओ मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र, मतदान का समय तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दे रहे हैं। वहीं सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की जा रही है। निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मतदाताओं से अनुरोध है कि वे 23 फरवरी को अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वैध पहचान पत्र के साथ मतदान अवश्य करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.