बहराइच, अप्रैल 8 -- बहराइच, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, रंगाई- पुताई, बच्चों की उपस्थिति, पंजिकाओं का व्यवस्थितीकरण देख कर संतोष व्यक्त किया। बीएसए ने कहा कि नामांकन का समय चल रहा है। पूरे स्टाफ के साथ सेवित क्षेत्र में घर-घर जाकर के 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का जिनका कहीं भी नामांकन न हुआ हो, उनका अपने विद्यालय में नामांकन कराएं और उनको पुस्तक देकर के नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। विद्यालय में अभिभावकों की एक सार्वजनिक बैठक की जाए और उसमें चर्चा की जाए कि जो भी बच्चे नामांकन आयु के आधार पर तैयार हैं, उनका नामांकन विद्यालय में कराएं, जिससे उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सें। इसके बाद उन्होंने मध्यान्ह...