गिरडीह, फरवरी 12 -- डुमरी। 10 से 25 फरवरी तक चलनेवाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दूसरे दिन बुधवार को घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा दी गयी। दूसरे दिन सहिया और सेविकाओं की टीम द्वारा डोर-टू-डोर जाकर 31 हजार 236 लोगों को दवा दी गयी। अभियान के पहले दिन प्रखंड के 267 बूथों पर कुल 22 हजार 410 लोगों को फाइलेरिया की दवा दी गई थी। अभियान के सफल संचालन के लिए 267 सहिया एवं 267 सेविकाओं को तैनात किया गया है, जबकि निगरानी के लिए 55 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभियान के दौरान कुल 2 लाख 54 हजार 874 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...