मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आशा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर जंक फूड खाने वालों का सर्वे कर सूची बनाएंगी। आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह 30 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों का सर्वे करेंगी कि कितने लोग हर दिन जंक फूड खाते हैं। दो सितंबर से शुरू हो रहे बीपी-शुगर और फैटी लिवर जांच अभियान में जंक फूड का सर्वे भी जोड़ा गया है।जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ नवीन कुमार ने बताया कि आशा को दिए गए फार्म में उन्हें जंक फूड खाने वाले लोगों के नाम और उम्र जोड़ने को कहा गया हैं। यह भी पढ़ें- किशनगंज : जिले में शुरू हुआ जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान विभाग का कहना है कि बीपी-शुगर और फैटी लिवर की बीमारी के प्रमुख कारणों में जंक फूड भी है।जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण अधिकारी ने...