कन्नौज, मार्च 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 23 मार्च तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की तलाश कर रही हैं। इस संबंध में पीएमडब्ल्यू स्वाती दीक्षित ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 305 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में एक आशा कार्यकर्ता और एक पुरुष स्वास्थ्य कर्मी को शामिल किया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों की जांच और जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इसके अलावा अभियान की निगरानी के लिए 61 सुपरवाइजर, एएनएम और संगिनी भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.राहुल मिश्रा ने बताया कि कुष्ठ रोग के कुछ प्रमुख लक्षण होते हैं, जिनमें शरीर पर सुन्न दाग-धब्बे होना, त्वच...