बेगुसराय, जून 18 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं आपसी बंटवारा के लिए ग्राम कचहरी के सरपंच, सचिव, न्याय मित्रों व राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में जमीन संबंधी आपसी बंटवारे को लेकर घर-घर में विवाद की स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़ें- सहयोग सह जन कल्याण शिविर में पांच वर्ष से लंबित परिमार्जन का निष्पादन कर दिया गया प्रमाण पत्र भूमि विवाद के निपटारे के उपाय ग्राम कचहरी के स्तर से आपसी बंटवारा कर भूमि विवाद के मामलों का त्वरित निपटारा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरी के स्तर से आपसी बंटवारे में सर्वप्रथम सरपंच व पंचायत सचिव संबंधित पक्षों का वंशावली बनाएंगे। फिर सभी पक्षों का बंटवारा शेड्यूल तैय...