सोनभद्र, अप्रैल 28 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। खंड शिक्षा अधिकारी चोपन के नेतृत्व में परिषदीय कर्मचारियों ने मंगलवार को विकास खंड चोपन के भलुआ टोला में घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने 06 से 14 वर्ष के समस्त बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर नामांकन अभियान चलाकर जागरूक किया। इस अभियान का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्रा ने किया। इस अभियान के तहत कुल 51 बच्चे नामांकन के लिए चिह्नित किए गए। वहीं चिह्नित 51 बच्चों में से कुल 20 बच्चों का नामांकन भी किया गया। बाकी बचे बच्चों का नामांकन आगामी वर्किंग डे पर किया जाएगा। इस दौरान परिषदीय कर्मचारियों ने अभिभावकों को शासन से बच्चों को मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि शिक्षा विभाग के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते मोजे, स्कूल बैग हेतु डीबीटी से 1200 रु...