मुजफ्फर नगर, मई 13 -- मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा घर-घर गीता, हर घर गीता संकल्प के अंतर्गत साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला उत्साहपूर्वक जारी है। इसी कड़ी में उत्तरी सिविल लाइंस स्थित एड.अमरकांत गुप्ता के कार्यालय पर गीता जी के 15वें अध्याय (पुरुषोत्तम योग) का भावपूर्ण पाठ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। संस्था के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि स्वामी जी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित रामबीर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस संकल्प में नगर के जनमानस का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस आध्यात्मिक अवसर पर कमल गोयल, एड. अमरकांत गुप्ता, अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, विजयशंकर शर्मा, राजेश कु...