जामताड़ा, फरवरी 27 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर तथा झारखंड सरकार के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में स्पर्श कुष्ठ रोग खोज अभियान पखवाड़ा को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सीएचसी नारायणपुर के बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण के तहत 9 मार्च से 23 मार्च तक घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी। इसके लिए एएनएम, सहिया साथी, स्वास्थ्य सहिया तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर ग्राम सभा आयोजित कर संदिग्ध रोगियों की पहचान सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्वास्थ्य सहिया को घर-घर सर्वे कर संदेहास्पद मरीजों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.