लखनऊ, अप्रैल 14 -- नगर निगम की बुधवार को होने वाली सदन की बैठक इस बार भी हंगामेदार हो सकती है। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था और घर-घर कूड़ा कलेक्शन की बिगड़ी हालत को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष के पार्षदों में जबरदस्त नाराजगी है। यही मुद्दा बैठक में सबसे ज्यादा गरमाने वाला है। शहर के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से घर-घर से कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पा रहा है, वहीं पड़ाव स्थलों से भी पांच-पांच दिनों तक कचरा नहीं उठाया जा रहा। नतीजतन सड़कों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग रहे हैं, जिससे दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी कई जगहों से गायब हैं। निगरानी की कमी और जिम्मेदारी तय न होने से हालात और बिगड़ गए हैं। पार्षद इसे लेकर कई बार नगर आयुक्त व महापौर से शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.