बरेली, अप्रैल 25 -- फरीदपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में जन-आक्रोश महिला सम्मेलन में विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र में देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देने का ऐतिहासिक मौका था, लेकिन विपक्ष ने इसका समर्थन नहीं किया। महिला विरोधी रुख अपनाने वाले दलों को जनता आने वाले चुनावों में सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब इस मुद्दे को हर बूथ तक लेकर जाएगी, जिससे विपक्ष का चेहरा उजागर हो सके। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं आशीर्वाद न दें तो सपा और कांग्रेस जैसे दलों का खाता भी नहीं खुलेगा। यह भी पढ़ें- विपक्षी दलों ने महिलाओं संग विश्वासघात किया सरकार कई योजनाओं से महिलाओं का सशक्तीकरण करने में जुटी है, जबकि विपक्ष इसे कमजोर करने में लगा है। केशव प्रसाद ने कहा कि आज बरेली में...