घर को स्वच्छ रखते हैं तो गंगा को भी रखें
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 12 -- फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति की ओर से गंगा को स्वच्छ, अविरल, निर्मल बनाने के लिए गंगा स्वच्छता अभियान पांचाल घाट पर चलाया गया। समाजसेवी संस्थाओं, गंगा योद्धाओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर गंगा तट से करीब दो कुंतल कचरा हटाकर उसका निस्तारण किया। अभियान के दौरान गंगा तट से भारी मात्रा में खंडित मूर्तियां, प्लास्टिक, पॉलिथीन, कांच, कपड़े व अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाई गई। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि लोग अज्ञानता वश गंगा तट पर अपशिष्ट छोड़ जाते हैं जिससे जल दूषित होता है। उन्होंने अपील की कि गंगा तट पर कोई सामग्री विसर्जित न करें, इससे धर्म का अपमान और पर्यावरण दूषित होता है। अभियान में गंगा योद्धा दीक्षा, पल्लवी, विवेक, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।एक नजर :घर को स्वच्छ रखते हैं तो गंगा को भी रखेंफोटो 19परिच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.