प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी गांव निवासी राज बहादुर का 23 वर्षीय बेटा राजेश कुमार उर्फ खन्ना पुणे शहर में रहकर अपना खुद का कारोबार करता रहा। तीन जून का राजेश घर के लिए चला तो चार जून को उसे प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पहुंचना था लेकिन वह छिवकी नहीं पहुंचा। राजेश के अचानक रास्ते से ही गायब हो जाने को लेकर परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो उसके भाई फूलचन्द ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...