गोरखपुर, मार्च 6 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के रेल विहार में बुधवार को घर के सामने होली खेल रहे युवक को बाइक सवार मनबढ़ गाली देने लगे, मना करने पर मनबढ़ों ने युवक को ईंट-डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित के पिता जितेंद्र मिश्र ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दी हैं। पुलिस आरोपियों की तीन बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के रेल विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बुधवार की दोपहर 1:30 बजे करीब उनका बेटा दिव्यम मिश्र घर के सामने कुछ लोगों के साथ होली खेल रहा था। आरोप हैं कि इसी दौरान पांच बाइकों पर 10-12 की संख्या में युवक पहुंचे,और उनके मकान के सामने खड़े होकर गाली देते हुए शोर मचाने लगे। दिव्यम ने मना किया तो मनमढ़ य...