बेगुसराय, फरवरी 24 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर गांव निवासी मो.लुकमान की स्प्लेंडर बाइक को 22 फरवरी की शाम अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाना को लिखित सूचना दी है। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बाइक को मिर्जापुर गांव में स्थित घर के सामने दुकान पर लगाकर इफ्तार करने घर गया। इसी दौरान अज्ञात चोर ने बाइक की चोरी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...