प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज बाजार निवासी शुभम श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी। शनिवार को घर का निर्माण कराते समय सीमेंट का मसाला पड़ोसी के घर के सामने गिरने पर आरोपी उसके घर आकर गाली-गलौच करने लगे। पत्नी आरती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पत्नी और भाई सचिन को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया, जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित शुभम की तहरीर पर पुलिस ने सनोज श्रीवास्तव और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...