गोड्डा, फरवरी 17 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा के नगर थाना क्षेत्र के रूपियामा गांव में रविवार की शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने शराब पीने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज़ दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी और वृद्ध महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार रूपियामा गांव निवासी हर्ष कुमार यादव ने अपने घर के सामने कुछ युवकों को शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गांव के ही भजन यादव और सजन यादव ने घर से चाकू लाकर हर्ष पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कई जगह चाकू लगने से हर्ष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं शोरगुल सुनकर उनकी पत्नी नीशु देवी बीच बचाव करने पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा।...