देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के पोखनाटील्हा निवासी एक महिला ने थाना में आवेदन देकर छह नामजद व 15 अज्ञात युवकों पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। एफआईआर में शिकायतकर्ता नूतन कुमारी ने जानकारी दी है कि 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर के सामने 15 युवक जमा हो गए। सभी ने अचानक गाली-ग्लौज शुरू कर दी। महिला के परिवार के एक-एक सदस्य का नाम लेकर डराने-धमकाने का प्रयास किया। जिक्र है कि दूसरे दिन 2 मार्च 2026 को भी दोपहर लगभग 12:30 बजे सभी युवक फिर वहां पहुंचे व गेट के सामने से गाली-ग्लौज करने लगे। एक युवक के हाथ में पिस्टल था। उसे दिखा जान मारने की धमकी दी। प्राथमिकी में माधव तिवारी, सत्यम मिश्रा, अभिषेक मठपति, अनुभव खवाड़े, केशव सरेवार और मिलन मठपति का नाम शामिल है। जिक्र है कि घटना के बाद प...